मकर राशि के जातक किस प्रवृति के होते है ? स्वभाव और व्यवहार कैसा होता है ?
जिन जातको के जन्म के समय जन्मपत्रिका में चन्द्रमा मकर राशि की और स्थित हो उनकी राशि मकर होती है। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है। यह महान और अनुशासनशील होते है। यह जिस भी गतिविधि को चुनते है उनके शीर्ष तक जरूर पहुँचते है। यह अपने दृष्टिकोण में काफी सतर्क होते है। अपनी मेहनत और लगन से अपनी मंजिल तक पहुंच भी जाते है। यह आसान रास्तो को न चुन कर मुश्किल से मुश्किल रास्ते को चुनना पसंद करते है। जब इनके चरित्र के दूसरे पक्ष को देखा जाता है तो पता चलता है कि यह प्यार और देखभाल में भी कितने अच्छे और सच्चे है। यह बहुत अधिक मेहनती, ईमानदार, महत्वाकांक्षी, सहिष्णु, धैर्यवान, और विश्वसनीय होते है। अपने कार्य को छुट्टी वाले दिन भी करने से कतरारे नहीं है।
इनका स्वामी शनि होने के साथ साथ यह अपने लिए उच्च मानक को तय करते है। वहां तक पहुंच भी जाते है। यह अपने निजी और अपने लिए बचे समय को किसी के साथ भी साँझा नहीं करते है।
मकर राशि के जातक का स्वभाव
यह स्वभाव में थोड़े कठोर और जिद्दी होते है। यह अक्सर अकेले रहना पसंद करते है ताकि बड़े काम को अंजाम देने के बाद यह दुनिया में अपना नाम रोशन कर सके। एक बार इन्होने जो दृढ़ संकल्प ले लिया फिर यह उसपर डटे रहते है। इन जातको के लिए नौकरी करना बहुत ही लाभदायक होता है। यह सरकारी या गैर सरकारी संस्थानों में अपनी सेवा का मोल देकर मेहनत करके अपने आप को संतुष्ट पाते है।
यह बाचाल प्रवृति के होते है। यह कभी कभी अपने स्वार्थ को भी आगे रखते है। इनको इनके साथ होने वाले अच्छे बुरे की बहुत ही अधिक समझ होती है। यह होशियारी से अपने जीवन को व्यतीत करने के लिए निर्णय ले लेते है।
Comments
Post a Comment