धनु राशि के जातक किस प्रवृति के होते है ? स्वभाव और व्यवहार कैसा होता है ?
जिन जातको के जन्म के समय में जन्मपत्रिका में चन्द्रमा धनु राशि में स्थित हो उनकी राशि धनु होती है। इस राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु के प्रभाव के कारण यह विद्वान व् प्रतिभाशाली होते है। धनु राशि वाले जातक सुंदर और गौर वर्ण वाले होते है। यह अग्नि तत्व राशि के होते है। इसके प्रभाव से भी यह बहुत अधिक साहसी और किसी भी परिस्तिथि में हार न मैंने वाले होते है। यह अधिकतम समय अपना खोज में लगा देते है। यह दुसरो को ज्ञान देने वाले और दुसरो की बात को ध्यान से सुनने वाले भी होते है। ज्ञान प्राप्ति के ले लिए यह यात्रा करना भी पसंद करते है। इनको ज्ञान प्राप्ति का बहुत अधिक शोंक होता है। मेहनत के समय में मेहनत करते है और सफलता प्राप्त करते है और बहुत मस्तीखोर भी होते है। अपने खेल कूद और बाकि की गतिविधियों को भी ध्यान में रखकर अपना जीवन जीने की इच्छा को पूर्ण करते है। धनु राशि के जातक बहुत ही ईमानदार, साहसी और परोपकारी होते है। इनको अपना जीवन हर तरह की गतिविधियों के साथ जीने में बहुत अधिक आंनद आता है। खुले विचारो के यह व्यक्ति हर किसी की मदद करना पसंद करते है। दिखने में भी सुंदर होते है। यह कठिनतम स...