धनु राशि के जातक किस प्रवृति के होते है ? स्वभाव और व्यवहार कैसा होता है ?

जिन जातको के जन्म के समय में जन्मपत्रिका में चन्द्रमा धनु राशि में स्थित हो उनकी राशि धनु होती है। इस राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु के प्रभाव के कारण यह विद्वान व् प्रतिभाशाली होते है। धनु राशि वाले जातक सुंदर और गौर वर्ण वाले होते है। यह अग्नि तत्व राशि के होते है। इसके प्रभाव से भी यह बहुत अधिक साहसी और किसी भी परिस्तिथि में हार न मैंने वाले होते है। यह अधिकतम समय अपना खोज में लगा देते है। यह दुसरो को ज्ञान देने वाले और दुसरो की बात को ध्यान से सुनने वाले भी होते है। ज्ञान प्राप्ति के ले लिए यह यात्रा करना भी पसंद करते है। इनको ज्ञान प्राप्ति का बहुत अधिक शोंक होता है। मेहनत के समय में मेहनत करते है और सफलता प्राप्त करते है और बहुत मस्तीखोर भी होते है। अपने खेल कूद और बाकि की गतिविधियों को भी ध्यान में रखकर अपना जीवन जीने की इच्छा को पूर्ण करते है।

धनु राशि के जातक बहुत ही ईमानदार, साहसी और परोपकारी होते है। इनको अपना जीवन हर तरह की गतिविधियों के साथ जीने में बहुत अधिक आंनद आता है। खुले विचारो के यह व्यक्ति हर किसी की मदद करना पसंद करते है। दिखने में भी सुंदर होते है। यह कठिनतम समस्याओ को भी आसानी से हल कर लेते है।

धनु राशि के जातक

 

धनु राशि का स्वभाव

इनका स्वभाव काफी द्विस्वभाव होते है। यह जल्दी कसी नतीजे पर नहीं पहुँच पाते है। यह किसी निर्णय को एक समान नहीं रखते है। इनको अपने फैसले बदलते रहने में संतुष्टि मिलती है। यह अपने फैसले पर भी 'पल में तोला, पल में मासा' हो जाते है। कुछ सोच विचार करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचते है और निर्णय लेते है। लेकिन इनका निर्णय सोचने विचारने के बाद भी बदल जाता है। कभी भी यह अपने निर्णय को एक समान नहीं रख पाते है। इस राशि के जातको को दुसरो पर निर्भर रहना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। यह कला के कद्रदान होते है और अपनी पढ़ाई लिखाई की ओर अधिक ध्यान केन्द्रित करते है।

धनु राशि का व्यवहार

ये, यो, भो, भी, भू, धा, फा, ढा, भ अक्षरों से शुरू होने वाले यह नाम बहुत ही भाग्यशाली भी होते है। इनके स्वर सबके साथ में मीठे होते है। दुसरो की मदद करना इनको पसंद होता है। इनकी राशि में कोई दोष होने के बाद भी या फिर इनकी जिंदगी में कोई समस्या होने के बाद भी यह अपने जीवन की हर मुश्किल को हसकर दूर कर लेते है। यह बाहर से जैसे दिखाई देते है वैसे ही यह अंदर से भी होते है।

Comments

Popular posts from this blog

बालो में कंघी करते समय करे वशीकरण प्रक्रिया देखे क्या होता है फिर ?

दूध की मिलाई से सम्मोहित करने के आसान तरीके जानिए +91-9914937826

नजर दोष से बचने के उपाय , मंत्र और समाधान प्राप्त करे ✆ 9914937826